स्टेशन मास्टर बेल्थरा रोड द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार कल आठ फरवरी को ट्रेन नं 15007 कृषक एक्सप्रेस से समपार फाटक नं 18C पर एक अज्ञात महिला का एक्सीडेंट हो गया है जिसकी सूचना पर एसओ दीपक कुमार चौधरी द्वारा मौके पर पहुंच कर मृतका अज्ञात हिन्दू उम्र लगभग 25 वर्ष की पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हाऊस जिला चिकित्सालय मऊ भेजा गया है।
अगर महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो वह मोबाइल नंबर 9454404441 थाना जीआरपी मऊ को सूचित करें।
मृतका का रंग सांवला, गोल चेहरा, आयरन कान, कद औसत, बालों का रंग भूरा/काला उम्र 25 वर्ष है। नीला छींटदार समीज़, मटमैला/क्रीम कलर का स्वेटर व गेरूआ रंग का सलवार पहने हुए है।
इस महिला की हो गयी मृत्यु, शव भेजा गया पोस्टमार्टम हाउस, महिला को पहचानते हैं तो जीआरपी मऊ को सूचित करें
Posted
in
by
Tags: