मऊ। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका द्वारा चलाये जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा नगर के सभी 42 वार्डों में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई एवं सेनिटाइज़र, ब्लीचिंग पावडर, मैलेथियान आदि दवाओं का छिड़काव किया गया साथ ही साथ नगर क्षेत्र स्थित सभी धार्मिक स्थलों (मन्दिर, मस्जिद आदि) को भी विशेष अभियान चलाकर सेनिटाइज़ किया गया। बुधवार को पालिका कर्मी चेयरमैन श्री मु0 तय्यब पालकी की मंशा को फलीभूत करते दिखे।
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन एवं पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी के निर्देश के क्रम में कोविड-19 से बचाव के लिये नगर पालिका द्वारा नगर के सभी 42 वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर वार्डों में साफ-सफाई, सेनिटाइजेशन एवं फागिंग का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।
सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक श्री सत्य प्रकाश एवं श्री नरेश कुमार ने कहा कि आज बुधवार को पालिका कर्मियों द्वारा नगर के सभी 39 सेक्टरों/42 वार्डों के साथ-साथ कंटेनमेंट क्षेत्रों एवं पालिकाध्यक्ष महोदय के निर्देश के क्रम में सभी धार्मिक स्थलों (मन्दिर, मस्जिद आदि) में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत पालिका सफाई कर्मी साफ-सफाई व सेनिटाइजे़शन का कार्य कर रहें है।

कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा है विशेष सफाई अभियान, धार्मिक स्थलों को भी किया गया सैनेटाइज़
Posted
in
by
Tags:

