फ्री इंडिया क्लब के फुटबॉल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

(रिपोर्ट :सईदुज़्ज़फर)

मऊ – पढ़ाई के साथ खेल भी सेहत के लिए ज़रूरी है, अब खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि खेल से आय भी प्राप्त की जा सकती है बस शर्त यह है कि जिस क्षेत्र में भी कदम रखें उसमें पूरी मेंहनत और लगन के साथ अपने आप को समर्पित कर दें, उक्त बातें कल देर रात खिलाड़ियों के सम्मान में एमएए फाउंडेशन में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राशिद ज़्या ने कहीं ।
स्टार इम्पैक्ट और फिट फैब की तरफ से स्पोर्ट्स किट पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे।
विशिष्ट अतिथि ज़्या स्पोर्ट्स के डायरेक्टर खालिद ज़्या ने स्पांसर कम्पनी “स्टार इम्पैक्ट” और “फिट फैब” की तरफ से फ्री इंडिया क्लब के सभी खिलाड़ियों को बूट और स्पोर्ट्स ड्रेस देकर सम्मानित किया और कहा कि खिलाड़ियों की हौसला अफज़ाई के लिए इस तरह के प्रयास करते रहेंगे जिससे मऊ के खिलाड़ी भी खेल सामग्री के आभाव में पीछे न रहें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीएफए मऊ के अध्यक्ष जमाल अर्पण ने खिलाड़ियों की हौसला अफज़ाई करते हुए कहा कि आप सभी पूरी मेंहनत और लगन के साथ खेलें जिस से मऊ का नाम रौशन हो और यहां का नाम खेल की दुनिया में भी स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाए।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे ओज़ैर गृहस्त ने ज़्या स्पोर्ट्स के डायरेक्टर खालिद ज़्या और राशिद ज़्या को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके प्रयास से ही “स्टार इम्पैक्ट” और “फिट फैब” कम्पनी ने खिलाड़ियों की हौसला अफज़ाई के लिए स्पोर्ट्स किट दी गयी जिस की जितनी भी सराहना की जाए कम है, यह खिलाड़ी कम्पनी द्वारा दिए गए ड्रेस और बूट पर मैदान में उतरेंगे और मऊ सहित कम्पनी का नाम भी ऊंचा करेंगे।
इस अवसर पर विशेष रूप से अब्दुल्लाह, महमूद, मुंशी इकबाल, ज़फर इकबाल, मुस्तफा नाइलन के अतिरिक्त बड़ी संख्या में फुटबाल के खिलाड़ी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: