आलिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

मऊ – ज़िला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर महिलाओं में मतदान जागरूकता को लेकर आज मऊ के आलिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने डोमनपुरा फैज़ी गेट से भटकुआं पट्टी नोमानी गेट तक जागरूकता रैली निकाली गई। मतदान करने को लेकर स्लोगन लिखी तख्तियां लिए छात्राओं ने निर्भीक और निडर होकर अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट देने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्या समस्त शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित थीं।


Posted

in

by

Tags: