भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह के मऊ आगमन पर किया गया स्वागत

मऊ- भारतीय जनता पार्टी द्वारा 356 मऊ सदर विधानसभा से अशोक सिंह को प्रत्याशी घोषित होने के बाद जनपद कार्यालय पर प्रथम आगमन हुआ।
मऊ सदर से भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा की जनपद की चारो विधानसभा सीटों को भाजपा के प्रत्याशी भारी मतों के अंतर से जीतेंगे। सपा बसपा जैसे विपक्ष की गैर जिम्मेदाराना सरकार की नीतियों से अजीज आ चुकी प्रदेश की जनता अब पूरी तरह से भाजपा की विकासवादी नीतियों के साथ खड़ी है। केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की सरकार ने जनता का विश्वास जीत लिया है। पूरे प्रदेश में अब कानून का राज है, अपराधी या तो जेल में हैं या तो अपना परिणाम भुगत चुके है।
इस विधानसभा चुनाव में मऊ जनपद को जिले के वोटर अपने वोट के चोट से माफिया मुक्त बना देंगे ऐसा हम सब को पूर्ण विश्वास है।
पूरे प्रदेश में विकास का पहिया तेज गति से दौड़ रहा है जो की अब विपक्ष के राजनैतिक पैतरेबाजी के बाद भी रुकने वाला नहीं है। पूरे प्रदेश की जनता अपना हित भाजपा के साथ जोड़ चुकी है।
इस अवसर पर जिलाप्रभारी सहजानंद राय,जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता,मनोज राय,विजयनारायण शर्मा,संतोष सिंह, गनेश सिंह,संजय पाण्डेय,आनंद प्रताप सिंह,अनिल श्रीवास्तव,संगीता द्विवेदी,रामाश्रय,नूपुर अग्रवाल,संजीव जायसवाल,यादवेंद्र सिंह,राकेश तिवारी,सुनील यादव,राघवेंद्र शर्मा,दीपू सिंह,अभिषेक राय इत्यादि मौजूद रहे।


Posted

in

by

Tags: