मऊ – पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी घोसी श्री राजीव प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 13.02.2022 को थाना घोसी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर मझवारा मोड़ व भावनपुर के बीच रेलवे क्रासिंग के पास से राहुल गौतम उर्फ सन्नाटा पुत्र देवनरायण निवासी ग्राम रघौली थाना घोसी जनपद मऊ, हाल पता 50डी दबौली वेस्ट बाबा की बगिया थाना गोविन्द नगर जनपद कानपुर नगर, अनन्त चौहान पुत्र रामप्रसाद चौहान निवासी माउरबोझ थाना घोसी जनपद मऊ तथा जतिन बाधम पुत्र राम बहादुर निवासी दबौली वेस्ट थाना गोविन्द नगर जनपद कानपुर नगर के कब्जे से 02 अदद लैपटाप, 46 अदद मोबाइल फोन, 22 अदद मोबाइल बैटरी, 08 अदद मोबाइल ईयर फोन, एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद नाजायज चाकू तथा चोरी की एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल यूपी 78 डीएल 2576 बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
कड़ाई से पूछताछ के दौरान उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगों द्वारा दिनांक 10.02.2022 को रात्रि में मधुबन रोड, पिढवल मोड़, चौथी मिल के पास मोबाइल/किराना के दुकानों आदि में चोरी किये थे जिसमें उपरोक्त बरामद समान चोरी किये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 63,65/22 धारा 457,380 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत है। बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध पूछताछ की गयी तो उक्त द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाइकिल हम लोग कानपुर से चोरी किये है, जिसका नम्बर प्लेट बदल कर भिन्न-भिन्न जगहो पर चोरी की घटनाओं को कारित करते है।
इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तो के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 68/22 धारा 14,411,419,420,467,468 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया तथा बरामद अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस तथा चाकू के सम्बन्ध में अलग से आयुद्ध अधिनिमय का अभियोग पंजीकृत किया गया।

दो दुकानों में हुयी चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, घटना में संलिप्त तीन अन्तर्जनपदीय अपराधी गिरफ्तार
Posted
in
by
Tags: