मऊ – विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में 356 मऊ विधानसभा में कार्यरत स्थैतिक निगरानी टीम बढूवा गोदाम के प्रभारी वीरेंद्र धुसिया द्वारा आज अपराहन 3:00 बजे अभिषेक चौबे निवासी प्रसादपुर मंधारी थाना-बड़ागांव, जनपद-वाराणसी के वाहन संख्या यूपी 32 टी0एन0 8316 को रोककर जांच की गई। वाहन से दो लाख चालीस हजार (₹240000) नगद बरामद हुए। इस नगदी के संबंध में अभिषेक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण जब्ती की कार्यवाही के संबंध में थाना सरायलखंसी में रोजनामा संख्या-21 दिनांक 16 फरवरी 2022 को पंजीकृत किया गया।

वाहन से दो लाख चालीस हज़ार रूपये बरामद, वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर की गई ज़ब्ती की कार्यवाही
Posted
in
by
Tags: