मतदाता जागरूकता के लिए दारूलओलूम निस्वां इंटर कॉलेज मऊ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

मऊ – जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को मऊ के दारूलओलूम निस्वां इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत पोस्टर एंव स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्लोगन एवं पोस्टर बनाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
प्रधानाध्यापिका ने सभी छात्राओं को मतदान का महत्व बताते हुए 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी लोगों को जिनका नाम मतदाता सूची में है उन्हें अपने अपने बूथ पर जाकर 7 मार्च को मतदान करने की बात कही। आगे उन्होंने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी की निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी आवश्यक है। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राएँ व स्कूल की प्राध्यापिकाएं आदि मौजूद रहीं।


Posted

in

by

Tags: