विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के चुनाव के अंतर्गत जनपद मऊ में दिनांक 7 मार्च 2022 को मतदान होना है। चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जनपद मऊ में चुनाव आयोग द्वारा नामित समस्त प्रेक्षक पहले ही आ चुके हैं एवं चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। इसी क्रम में आज सभी प्रेक्षकों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम एवं एम0सी0एम0सी0 रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम एवं एम0सी0एम0सी0 रूम की व्यवस्था को लेकर सभी प्रेक्षक आश्वस्त दिखे। कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान वहां पर तैनात कार्मिकों द्वारा कंट्रोल रूम की क्रियाशीलता के बारे में प्रेक्षक महोदय द्वारा जानकारी ली गई, एवं अब तक प्राप्त शिकायतों एवं उसके निस्तारण की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली गई। एम0सी0एम0सी0 रूम के निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक महोदय ने अखबारों के गहन निरीक्षण करने एवं उसमें छपे ऐसी खबरों पर, जिनसे आचार संहिता के उल्लंघन एवं पेड न्यूज़ के बारे में संभावना बनती हो, उस पर खास नजर रखने को कहा। उन्होंने वहां पर उपस्थित कार्मिकों को निर्देशित किया कि टेलीविजन एवं सोशल मीडिया पर आने वाले विज्ञापनों एवं आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर भी नजर रखें।
निरीक्षण के दौरान जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, उप जिला निर्वाचन अधिकारी भानु प्रताप सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहें।

समस्त चुनाव प्रेक्षकों द्वारा आज कंट्रोल रूम एवं एम0सी0एम0सी0 रूम का किया गया निरीक्षण
Posted
in
by
Tags: