घोसी संवाददाता/मऊ: घोसी क्षेत्र के अतर्गत नदवा सराय बाजार निवासी स्व. अमानुल्लाह खान के पुत्र फैजानुल्लाह खान (29 वर्ष)यूजीसी द्वारा आयोजित नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ग्रामवासियों व परिवारजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी
शुरू से ही खेल कूद के शौकीन व पढ़ने में मेधावी छात्र रहे फैजानुल्लाह ने गांव के मदरसे से 5 तक कि शिक्षा प्राप्त की उसके बाद इस्लामिक शिक्षा लेने के लिए इलाहाबाद से बहुत कम आयु में हाफिज ए कुरान व नदवा कॉलेज लखनऊ से मुआलिम की डिग्री प्राप्त की उसके उपरांत उच्च शिक्षा के लिये अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीए, एमए की शिक्षा लेने के दौरान ही यूजीसी नेट/जेआरएफ की भी तैयारी करने लगे और 2020/ 2021 सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा दिए इस बीच जब कल परीक्षा परिणाम घोषित किया गया तो मऊ जिले के घोसी तहसील अंतर्गत नदवा सराय ग्राम निवासी व एक हाथ से दिव्यांग फैजानुल्लाह के भी परिणाम घोषित किया गया जिसमे वो 300 अंको में 198 अंक प्राप्त कर नेट की परीक्षा पास की, जैसे ही ये खबर नदवा सराय बाजार में ही कपड़े के व्यापार करने वाले उनके बड़े भाई एहसान इकराम व रिजवान को ये खबर लगी वो अपने भाई के सफलता की खुशी में फुले न समाए व पूरे गांव में मिष्ठान वितरित कर खुशी जताया जहां पर उनके भाइयो ने कहा की एक एक पैसा जोड़ कर हर माह उनको पढ़ाने के लिए भेज रहे थे की वो एक हाथ से दिव्यांग है उसका जीवन किसी तरह संवर जाय औऱ उनके सपने को साकार करे और आज हमारे भाई ने हमारे समाज में हमारा मान सम्मान बढ़ाया उसके इस सफलता के लिए उसकी कड़ी मेहनत लगनशीलता भी मुख्य कारण रहा, वही उनके नदवासराय बाजार स्थित आवास पर ग्राम वासियों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा

एक हाथ से दिव्यांगता होने पर भी नही टूटा हौसला, उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा
Posted
in
by
Tags: