विधानसभावार प्रेक्षक, जिला मजिस्ट्रेट एवं प्रत्याशी/एजेंट के समक्ष हुई रेंडमाइजेशन की कार्यवाही
मऊ – विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों को लेकर आज ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्य समस्त विधानसभा के प्रेक्षक, जिला मजिस्ट्रेट, समस्त विधानसभाओ के प्रत्याशी/एजेंट एवं सभी विधानसभाओं के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। ईवीएम के द्वितीय रेंडमाइजेशन के उपरांत ईवीएम का बूथवार आवंटन हुआ। ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन के उपरांत ईवीएम का विधानसभावार आवंटन हुआ था। द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया विधानसभावार क्रमशः मोहम्मदाबाद गोहना, मधुबन, घोसी एवं मऊ के लिए संपन्न हुई। इस दौरान संबंधित विधानसभा के प्रेक्षक एवं चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी/एजेंट उपस्थित थे।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय गौतम, उप जिलाधिकारी हर्षिता तिवारी, उपजिलाधिकारी क्षिप्रा पाल भी उपस्थित रही।
