मऊ : मऊ के समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता है कि यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत यूक्रेन आने-जाने के लिए सभी कमर्शियल फ्लाइट बंद है। यूक्रेन का एयर स्पेस भी बंद है। भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों को संभावित मदद पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार तथा भारतीय दूतावास, कीव यूक्रेन द्वारा हेल्पलाइन नम्बर +91 1123012113, +91 1123014104, +91 1123017905 कंट्रोल रूम नम्बर 1800118997 है एवं ईमेल आई0डी0 situationroom@mea.gov.in राज्य स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम नम्बर 0522-1070, 9454441081 एवं ईमेल आई0डी0 rahat@nic.in जनपद मऊ के निवासी जो वर्तमान में यूक्रेन देश में फंसे हैं उनकी सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मऊ कार्यालय के फोन नंबर 0547-2220538, 0547-2220595 तथा मोबाइल नंबर 9454417991 पर दी जा सकती है अथवा ईमेल आईडी ddmamau@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

अगर आपका कोई परिचित युक्रेन में फंसा है तो इस नंबर पर करें सम्पर्क, सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Posted
in
by
Tags: