मऊ जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत मुंशी पुरा निवासी उस्मान अंसारी पुत्र बिलाल अंसारी इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के पश्चात सन 2017 में यूक्रेन के डेनीएप्रोच के मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की लास्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। तब से वह केवल एक बार ही भारत में आए हैं उनकी पढ़ाई का आखरी वर्ष था। वह अपने माता-पिता से
वीडियो कॉल के जरिए की बात करते हैं पिता बिलाल अहमद अंसारी ने बताया कि सबसे बड़ी पुत्री फातिमा फिरदोस एमपी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी है तथा दूसरे नंबर का पुत्र मोहम्मद उमर आगरा से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके हैं और सबसे छोटा पुत्र उस्मान अंसारी यूक्रेन में एमबीबीएस का लास्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा है मेरे पुत्र की वापसी के लिए 24 फरवरी का टिकट हुआ था जैसे ही एयरपोर्ट के पास पहुंचे ही थे की भगदड़ हो गई भगदड़ के वजह से उस को वापस एनबीसी लौटना पड़ा तब से मेरा पूरा परिवार पूरी तरह से दहशत में है उस्मान अंसारी ने वीडियो कॉलिंग के जरिए बताया कि रूस द्वारा यूक्रेन पर भयंकर बमबारी के बाद पूरी तरह दहशत में जी रहे हैं और उस्मान अंसारी ने अपने माता पिता और भाई बहन से व्हाट्सएप कॉल के जरिए वहां की स्थिति के बारे में बताया कहा की यूक्रेन की राजधानी कीव से उनका शहर कुछ ही दूरी पर है और यहां के हालात काफी बिगड़ चुके हैं कभी भी यहां पर भी बमबारी हो सकती है और नेटवर्क कट सकता है लिहाजा आगे कब बात होगी यह तो अल्लाह ही जानता है उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास से संपर्क किया तो आश्वासन मिला कि रुकिए जल्द ही आप लोगों के निकलने की व्यवस्था की जाएगी।यह बात सुनकर उनके परिवार जनों का दिल बैठा जा रहा है और किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित होकर सरकार के मदद की गुहार लगा रहे हैं।

यूक्रेन में फंसा मऊ जनपद का उस्मान अंसारी 2017 से एमबीबीसी में कर रहा है पढ़ाई वीडियो कॉल पर परिजनों से होती है बात कहा- कभी भी हो सकती है बमबारी, अब अल्लाह ही निगहबान है
Posted
in
by
Tags: