मऊ – विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिला प्रशासन जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु कृत संकल्प है। इसके लिए पिछले 2 महीनों से भी ज्यादा दिनों से जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसीक्रम में आज जिलाधिकारी अरुण कुमार ने जूम मीटिंग के माध्यम से जनपद के 1000 से ज्यादा ग्रामीण एंव ब्लाक स्तर पर कार्यरत सरकारी कर्मचारियों जैसे- ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक, आगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आशा बहु, एएनएम एवं मनरेगा से जुड़े सरकारी कर्मचारी आदि से संवाद स्थापित कर जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में लगभग 58% मतदान हुआ था जिसे अधिक से अधिक बढ़ाना है। उन्होंने जूम मीटिंग के माध्यम से जुड़े लोगों से अपील की, कि आप अपने गांव के स्तर पर तीन से चार लोगों की टीम बनाकर लोगों को मतदान के दिन अवश्य मतदान करने के लिए प्रेरित करें, लोगों तक यह संदेश पहुंचाएं कि आपका वोट देना कितना कीमती है। आप अपने मतदान कार्य से भारत के लोकतंत्र को और मजबूत बनाएंगे। उन्होंने जूम के माध्यम से जुड़े लोगों से अपील की, कि आप अपने स्तर से वह हर प्रयास करें, जिससे जनपद में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।
इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय गौतम ने भी लोगों से संवाद स्थापित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु लोगों को और प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने केवाईसी ऐप के माध्यम से प्रत्याशियों के बारे में जानकारी हासिल करने, वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड कर मतदाताओं को अपने बारे में जानकारी करने, वोटर कार्ड के अलावा और किन-किन पहचान पत्रों के आधार पर वोट डाल सकते हैं इस संबंध में भी जानकारी साझा की।

जूम मीटिंग के द्वारा जिलाधिकारी ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रयास करने की अपील की
Posted
in
by
Tags: