किताबें हमारी सच्ची दोस्त होती हैं जो हमें अच्छे बुरे का ज्ञान कराती हैं: डॉ ज़्याउल्लाह

मऊ – किताबों को दोस्त बनाएं, किताबें हमारी सच्ची दोस्त होती हैं जो हमें अच्छे-खराब व सही-गलत का ज्ञान कराती हैं उक्त बातें आज डीसीएसके पीजी कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मो.ज़्याउल्लाह ने अदरी लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए कहीं।
इस लाइब्रेरी का उद्घाटन मोती महल, बड़ा होटल के पास जामा मस्जिद अदरी मऊ में हुआ।।
जिसमें मुश्ताक अली मंसूरी (मोहम्मद अली इंटर कॉलेज, करीमाबाद), इंतेखाब आलम चेयरमैन अदरी ने संयुक्त रूप से किया।
डॉ मो.ज़्याउल्लाह ने कहा कि आज के इस भाग दौड़ वाली ज़िन्दगी में भी किताबों की अहमियत कम नहीं हुई है, इंटरनेट का ज्ञान कोई पुष्ट ज्ञान नहीं होता जब तक वह किसी किताब के रूप में ना हो इंटरनेट पर भी किताबें का ही महत्व है। इसलिए लाइब्रेरी की अहमियत आज भी खत्म नहीं हुई है।
मुश्ताक अली मंसूरी ने कहा कि आज अदरी में इस लाइब्रेरी से लोगों को बहुत सारी सुविधाएं मिलेंगी, छात्र इस लाइब्रेरी से लाभ उठा कर अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकते हैं।
चेयरमैन इंतेखाब आलम ने कहा कि लोगों को इंटरनेट की दुनिया से निकलकर लाइब्रेरी से जुड़ने की भी जरूरत है क्योंकि हमारा इतिहास इन किताबों में ही सुरक्षित है जिसे पढ़कर हम अपनी आने वाली पीढ़ी को सही ज्ञान दे सकते हैं।
इस अवसर पर अमजद फतेह, नसीमुर्रहमान, मास्टर आबिद, मो तारिक, अबू सहमा आदि उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags: