मऊ – विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अंतर्गत प्रदेश में मतदान प्रक्रिया 07 चरणों में संपन्न हो चुकी है। प्रदेश में 10 मार्च को एक साथ मतगणना कार्य प्रारंभ होगा। जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने बताया कि जनपद में मतगणना का कार्य 10 मार्च 2022 को प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी एवं मतगणना समाप्ति तक जारी रहेगी। मतगणना कार्य हेतु प्रत्येक विधानसभा में 14-14 काउंटर बनाए गए हैं। इस हेतु कुल 224 मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

मतगणना की तैयारी हुई पूर्ण मतगणना 10 मार्च को
Posted
in
by
Tags: