मतगणना के दिन डाइवर्ट रहेंगे जिले के कई रूट

मऊ- 10 मार्च को जनपद मऊ के नवीन मण्डी स्थल भुजौटी मे विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 मतगणना के दृष्टिगत नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थलो से रूट डायवर्जन किया गया है। आवागमन के दृष्टिगत प्रातः 6.00 बजे से देर रात्रि तक निम्न विवरण के अनुसार वाहनो का डायवर्जन/रोक लागू किया गया है।

*1* -बलिया से आने वाले वाहन अदरी मोड से कोपागंज से डाडी चट्टी होते हुए जायेंगे।
*2* – गोरखपुर से बलिया जाने वाले वाहन कोपागंज से अदरी मोड़ होते हुए जायेंगे।
*3* – आजमगढ़ से आने वाले वाहन जो बलिया जायेगे, वह वाहन डांडी चट्टी होते हुए अदरी मोड से जायेगे।
*4* -गाजीपुर से आने वाले वाहन जो गोरखपुर बलिया को जायेंगे। गाजीपुर तिराहा से मिर्जाहादिपुरा, मतलूपुरा  होते हुए अपने गंतब्य स्थल को  जायेगे।


Posted

in

by

Tags: