मऊ – जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मार्च 2022 में प्रथम चक्र में राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम 2013 योजना के अंतर्गत अंत्योदय कार्ड पर 35 किग्रा खाद्यान्न तथा पात्र गृहस्थी कार्ड से संबद्ध प्रति यूनिट गेहूं 03 किग्रा तथा चावल 02 किग्रा खाद्यान्न निशुल्क वितरण किया जा रहा है तथा साथ ही साथ समस्त कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 01 किग्रा आयोडाइज्ड नमक, 01 किग्रा साबुत चना तथा 01 लीटर खाद्य तेल का वितरण निशुल्क किया जा रहा है। वितरण दिनांक 06 मार्च 2022 से 18 मार्च 2022 तक निर्धारित की गई थी, जिसको जनहित में मार्च 2022 में खाद्यान्न के वितरण की अंतिम तिथि 23 मार्च 2022 तक निर्धारित की गई है।
जनपद के समस्त अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थी उक्त दिवस पर अपने कोटेदार से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।

निशुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़कर हुई 23 मार्च
Posted
in
by
Tags: