मऊ- इस बार 30 वां जनपदीय रोवर्स रेंजर्स का समागम डीसीएसके पीजी कालेज में 22 व 23 मार्च 2022 को होने जा रहा है जिसमें जनपद के कुल 500 रोवर्स रेंजर्स प्रतिभाग करेंगे। दो दिवसीय चलने वाले इस कार्यक्रम में कुल 20 प्रतियोगिता आयोजत की जाएगी जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, वर्दी मार्च, रोल प्ले , किम्स गेम, नाटक पुल टेंट , झांकी के अलावा रात्रि में कैम्प फायर कार्यक्रम का आयोजन किया जना हैं। जिसमें जनपद के विभिन्न कालेजों से भारी संख्या मे प्रतियोगी छात्र एवं छात्राओ के संग शिक्षक गण भी मौजूद रहेंगे जिसमें उनके रहने खाने-पीने की व्यवस्था महाविद्यालय पर रहेंगी।
उक्त आशय की जानकारी कार्यक्रम के संयोजक /प्राचार्य प्रोफेसर शर्वेश पाण्डेय ने दी ।

30 वां जनपदीय रोवर्स रेंजर्स समागम डीसीएसके पीजी कालेज मऊ में 22 व 23 को
Posted
in
by
Tags: