भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना दूबे समाज को दिखा रहे आईना, पढ़ें उनका स्वंय का लेख
कोविड अस्पताल परदहां में दो बेड पर दो लाश पड़ी थी |बाहर दो मरीज इंतजार कर रहे थे |सीएमओ मऊ से बात हुई तब तत्काल लाश हटाई गई और मरीज भर्ती किए गए|रात में भाजपा नेता संजय वर्मा के रिश्तेदार बाबूलाल वर्मा को सीएमएस से बात करने के बाद सदर में भर्ती कराया गया|सदर अस्पताल के इमरजेंसी में स्वास्थ्य कर्मी तरह तरह का बहाना करके मरीज को हटा देते हैं |बहुत सोर्स और दबाव के बाद मुश्किल से मरीज भर्ती होता है |सुबह फिर संजय वर्मा के पिता जी को शारदा नारायण हॉस्पिटल में आग्रह के बाद भर्ती कराया गया |जहां कुछ समय बाद मृत्यु हो गई |बड़े भाजपा नेता के बड़े भाई की मृत्यु के संदर्भ में एसडीएम मोहम्मदाबाद से जांच और सेंनएटाईज के बारे में बात किया तो उन्होंने बड़े उदासीनता पूर्ण उत्तर दिया |अंत में सीएमओ मऊ से बात हुई उन्होंने बड़े संवेदना से बात को सुना और तत्काल उनके पूरे परिवार की जांच की व्यवस्था किए, तथा मऊ शहर के चेयरमैन श्री तय्यब पालकी जी से बात हुई उन्होंने तत्काल सैनिटाइजर करने की व्यवस्था किए |एक भाजपा पदाधिकारी ने बताया की सदर अस्पताल से मरीज को निकाला जा रहा है बहुत कहने के बाद तो मरीज बिस्तर पर यथावत रखा गया |मरदह से धनंजय चौबे ने कहा कि मेरे एक परिचित मरीज को प्राइवेट हॉस्पिटल से निकाला जा रहा है कहीं भर्ती करा दीजिए |दुर्भाग्य है ,दवा ,इलाज ,भर्ती के लिए सोर्स लगाना पड़े |मानवता भटक गई है |कहीं ऑक्सीजन की कमी से ,तो कहीं संवेदना की कमी से ,कहीं तो कहीं लापरवाही से मरीजों कि दर्दनाक मौत हो रही है |मरीज को तत्काल ऑक्सीजन मिल जाता और इलाज प्रारंभ हो जाता तो शायद यह हालत नहीं होता |
