मऊ की इस बेटी ने गेट, नेट के बाद सीएसआईआर जेआरएफ क्वालीफाई कर मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

मऊ-(रिपोर्ट :सईदुज़्ज़फर) अपने सपने और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेंहनत आवश्यक है साथ ही साथ सफल होने के लिए इंसान के अंदर जुनून होना चाहिए तभी सफलता कदम चूमती है, ऐसे ही मंजिल पाने का जुनून और जज़्बा लेकर मऊ की एक बेटी ने कई सफलताएँ प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और मऊ की बच्चियों को ये संदेश दिया कि अगर कुछ करने का सच्चे मन से ठान लिया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।
मऊ के मुहल्ला मुंशीपुरा मखनवा निवासी नसीम अहमद असलम की पुत्री आफरीन अख्तर ने सबसे पहले गेट (GATE) की परीक्षा उत्तीर्ण की उसके बाद ASRB (Agricultural Biotechnology) से नेट, फिर (Environmental Science) से यूजीसी नेट और अब Life Science से सीएसआईआर जेआरएफ क्वालीफाई कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
आफरीन ने हाईस्कूल 85% व इंटरमीडिएट 80% के साथ फातिमा कान्वेंट स्कूल से क्वालीफाई किया, बीएससी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से 86% नंबरों से पास किया उसके बाद इन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ही Botany से एमएससी किया, इन्होंने प्लांट बायोटेक्नालाजी विषय से एएमयू पीएचडी की प्रवेश परीक्षा भी क्वालीफाई कर ली है अब ये अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से रिसर्च करेंगी।
ज्ञात हो कि इनकी माता नसीम अख्तर मिफ्ताहूल ओलूम गर्ल्स इंटर कॉलेज की पूर्व प्राचार्य रही हैं। आफरीन ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ नसीम अख्तर को देते हुए कहा कि मेरी मां की दुआओं और सपोर्ट का नतीजा है कि मुझे आज ये सफलता मिली है।
इनकी सफलता पर नगर पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, एमएए फाउंडेशन के चेयरमैन जमाल अर्पण, ओवैस तरफदार, ओज़ैर गृहस्त, आबिद युसुफ आदि ने बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है


Posted

in

by

Tags: