मऊ – चांद का दीदार होने के साथ ही माह ए रमजान का आगाज हो गया है। चांद दिखने पर लोगों में उत्साह का माहौल है। घरों में रोजा रखने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रमजान का महीना बहुत ही रहमतों व बरकतों का महीना है। इस माह में एक नेकी के बदले सत्तर नेकियों के बराबर सवाब मिलता है। पूरे महीने का रोजा रखना हर बालिग मर्द और औरत पर फर्ज है। दो सालों के बाद इस बार रमजान में लॉकडाउन नहीं है, लोग मस्जिदों में इबादत कर सकते हैं
रमज़ान में जन्नत के सातों दरवाजे खोल दिए जाते है व शैतान को कैद कर दिया जाता है इसी महीने में पवित्र कुरान अल्लाह के तरफ से उतरा है इस महीने में मुसलमान एक विशेष नमाज तरावीह की नामाज अदा करते है। दिन भर अल्लाह को खुश रखने के लिए भूखा व प्यासा रहना पड़ता है,
आपको बता दें कि उर्दू सन का ये नौंवा महीना रमज़ान है।

चांद का हुआ दीदार, आज पहली तरावीह के साथ कल होगा पहला रोज़ा
Posted
in
by
Tags: