रमज़ान माह में अल्लाह की इबादत में छोटे छोटे बच्चों ने रखा रोज़ा

मऊ(सईदुज़्ज़फर): साल में एक बार बरकतों का महीना रमज़ान आता है। इस पाक महीने में रहमत का दरवाज़ा खोल दिया जाता है। छोटे छोटे बच्चे सुबह से शाम तक रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं और तौबा कर अल्लाह को राजी कर रहे हैं। रोजे रखकर अल्लाह पाक की इबादत कर रहे हैं। पांच वक्त की नमाजों में देश को इस जानलेवा बीमारी से महफूज रखने की दुआएं कर रहे हैं।
रमजान माह में अल्लाह की इबादत में छोटे छोटे बच्चों ने रोजा रखा। अपने पहले रोज़ा को लेकर नौनिहालों में उत्साह है। बड़ों के साथ सहरी व इफ्तार कर रहे हैं। मऊ के मुहल्ला डोमनपुरा निवासी इंज. ज़ाहिद हसन के सात वर्षीय पुत्र मोहम्मद आदिल ने पहला रोज़ा रखा। डोमनपुरा कसारी निवासी मोहम्मद हामिद के सात वर्षीय बेटे मोहम्मद रय्यान ने इस रमज़ान का पहला रोज़ा रखा, इसी तरह डोमनपुरा सरजूराय का पुरा निवासी अमीर फैसल की नौ वर्षीय बच्ची अलवीना ने भी रोज़ा रखा और देश में फैली बीमारी से निजात की दुआ की।


Posted

in

by

Tags: