मऊ – उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा दोना पत्तल बनाने वाले अभ्यर्थियों को मोटराइज्ड दोना पत्तल मेकिंग मशीन एवं पॉपकार्न बनाने वाले भुर्जी समाज के परंपरागत एवं स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगरों को निशुल्क उपकरण दिए जाना है।
योजना में आवेदन करने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग लगाने में रूचि रखते हो किन्तु उन्हें भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से किसी योजना में कोई लाभ पूर्व ना मिला हो, ऐसे अभ्यर्थी अपना आवेदन दिनांक 19 अप्रैल 2022 तक जिला ग्राम उद्योग कार्यालय अंधा मोड भीटी मऊ में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोधोग कार्यालय अंधा मोड भीटी मऊ मे संपर्क कर सकते हैं।

स्वरोजगार हेतु दोना पत्तल मेकिंग मशीन इन्हें मिलेगी निशुल्क, करें आवेदन
Posted
in
by
Tags: