चचेरे भाई मुजाहिद ने बहन साइमा की हत्या कर शव नदी किनारे फेंका, शव को जलाने का भी किया प्रयास

मऊ – मऊ के थाना सरायलखंसी अन्तर्गत खालिसपुर गांव में एक चचेरे भाई ने अपनी बहन की ही हत्या कर शव को बोरी में रख नदी किनारे फेंकने के बाद शव को भी जलाने का प्रयास किया गया है। घटना कल शाम उस समय की बतायी जा रही है जब लड़की के परिवार वाले कहीं रिश्तेदारी में गए हुए थे और लड़की का सगा भाई रोज़ा इफ्तार के बाद नमाज़ पढ़ने गया हुआ था।
बताया जाता है कि खालिसपुर गांव निवासी मुजाहिद ने अपनी चचेरी बहन 16 वर्षीय साइमा पुत्री इफ्तिखार अहमद की हत्या कर शव को टौंस नदी के किनारे फेंक दिया था और शव को जलाने का भी प्रयास किया। साइमा जब घर पर नहीं दिखी तो घर वालों ने इसकी खोजबीन शुरू की और इसकी सूचना पुलिस को दी।
लेकिन कुछ ही देर बाद मुजाहिद की बाइक में लगे खून और बाथरूम में खून के धब्बे से राज़ खुलना शुरू हुआ।
शक के आधार पर पूछताछ शूरू हुयी तो कोई सही जवाब नहीं दे सका जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर इसने अपना जुर्म कबूल करते हुए हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर साइमा का अधजला शव बुढ़ावे गांव के पास टौंस नदी के किनारे बरामद किया गया उसने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद शव को जलाने का भी प्रयास किया था, वजह पूछे जाने पर मुजाहिद ने कहा कि उसे अक्सर साइमा और उसके परिवार वाले बेइज़्ज़त किया करते थे जिसका उसने बदला ले लिया
पुलिस द्वारा चेचेरी बहन की हत्या की घटना मामलें में पंजीकृत मु0अ0सं0 177/22 धारा 302,201 भादवि0 में वांछित अभियुक्त मोजाहिद पुत्र रेयाज अहमद निवासी खालिसपुर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बांका (छूरी) बरामद कर गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।


Posted

in

by

Tags: