मऊ – मुख्तार अंसारी का करीबी गणेश मिश्रा द्वारा अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति का निवेश कर प्रीति वर्कशीट इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड डायरेक्टर विजय कुमार आदि के नाम भूमि खरीद कर अवैध तरीके से अवैध कॉलोनी और प्लाटिंग की गई है जिसे ध्वस्त किया गया। यह भूमि गाटा संख्या 163, 164 ,170 आदि कुल भूमि रकबा लगभग 6 एकड़ भूमि पर किया गया है। भूमि का बाजारू मूल्य लगभग 60 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। अवैध प्लाटिंग और कॉलोनी विकसित करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है जिनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर अधिशासी अधिकारी ,नगर पालिका तथा इंजीनियर विनियमित क्षेत्र की संयुक्त टीम द्वारा करवाई की जा रही है।

