पूर्वांचल ने एक निर्भीक पत्रकार खो दिया: अतुल कुमार सिंह “अनजान”

मऊ – दिवंगत पत्रकार अरुण सिंह भीमा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार सिंह “अनजान” ने कहा कि पूर्वांचल ने एक निर्भीक पत्रकार खो दिया l दिवंगत अरुण सिंह भीमा 22 -23 साल की उम्र में ही पत्रकारिता में आ गए l बनारस से प्रकाशित होने वाले दैनिक पत्र जागरण और बाद में पूर्वी संसार , एवं पूर्वी संदेश पत्रों में लंबे समय तक कार्य किया ĺ वह कलम के धनी थे और जन सरोकारों की खबरों को प्रमुखता से उठाते थे l बाद में उन्होंने अपना ही पोर्टल टीवी समाचार शुरू किया जो पूर्वांचल में काफी लोकप्रिय हुआ l उनके संपर्क में लगभग दो दर्जन युवा पत्रकार प्रशिक्षित हुए l कैंसर से असामयिक निधन से मऊ सहित पूर्वांचल ने एक लोकप्रिय पत्रकार एवं सामाजिक सरोकारों का समर्पित जन पक्षधर कार्यकर्ता को खो दिया l भाकपा नेता ने दिवंगत भीमा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को संवेदनाएं प्रेषित की एवं हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया l


Posted

in

by

Tags: