बच्चों में रोज़ा रखने को लेकर उत्साह, नन्हीं उम्र में बच्चे रख रहे रोज़ा

(रिपोर्ट :सईदुज़्ज़फर :8009543112)

मऊ- रमज़ान के पाक महीना शुरू हुए 09 दिन बीत चुके हैं। मुस्लिम समुदाय में रोज़े रखने को लेकर हर किसी में उत्साह है। रमज़ान में मुहल्ला खेदुपुरा निवासी पांच वर्षीय रिमाश गनी पुत्री गनी अहमद ने सोमवार को अपने जीवन काल में पहली बार रोज़ा रखा।
इसी तरह मुहल्ला भटकुआं पट्टी दया राय निवासी मास्टर इम्तियाज़ अहमद के ग्यारह साल के लड़के मोहम्मद अफ्फान ने, मोहल्ला डोमनपुरा हिब्बा निवासी फौज़ान अंसारी के पुत्र मोबासील फौज़ान ने, भटकुआं पट्टी हबीब नगर निवासी मोहम्मद अजमल के बेटे मोहम्मद अल्तमश ने, मोहल्ला मलिकटोला निवासी सेराज अहमद के नौ वर्षीय पुत्र मोहम्मद ज़ैद ने और न्याज़ मोहम्मद पुरा निवासी शहज़ाद अहमद के नौ वर्षीय पुत्र ज़ोहैब शहज़ाद ने भी भूख प्यास की शिद्दत बर्दाश्त करते हुए इस भीषण गर्मी में भी अपना रोज़ा पूरा किया।
इन बच्चों ने नन्हीं उम्र में बिना जल-अन्न व किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री दिनभर ग्रहण किए बिना अल्लाह के ध्यान में समय बिताया। पांच समय की नमाज़ अदा की। इसके बाद शाम को रोजा इफ्तार के समय इफ्तारी की।
इन नन्हे बच्चों के रोजा रखने से परिवार जन समेत परिचितों व रिश्तेदारों में भी खुशी का माहौल रहा।


Posted

in

by

Tags: