(रिपोर्ट :सईदुज़्ज़फर :8009543112)
मऊ- रहमत और बरकत के पाक माह- ए-रमजान में बड़ों के साथ छोटे बच्चे भी रोजा रख रहे हैं।
छोटे बच्चों में रोज़ा को लेकर काफी उत्साह है।
शहर में कई ऐसे बच्चे है जो पहले दिन से रोज़ा रख रहे है।
रोजा रखना सिर्फ भूखे- प्यासे रहना ही नहीं है। रोज़ा से तन-मन की शुद्धि होती है। रोजेदारों को बुरा कहना, बुरा देखना, बुरा सोचना एवं झूठ बोलने की मनाही है।
इसी क्रम में मऊ के छोटे-छोटे बच्चों ने भी रोज़ा रख खुदा की इबादत की
मुहल्ला डोमनपुरा निवासी सरफराज़ अहमद की छ वर्षीय बेटी ज़ैनब सारह ने पहला रोज़ा व डोमनपुरा निवासी अबरार अहमद की छ वर्षीय पुत्री आयशा सिद्दीका ने आज अपना दूसरा रोज़ा पूरा किया
इसी तरह क्यारी टोला निवासी अब्दुल कादिर की छ साल की बेटी अलीज़ा फातिमा, भटकुआं पट्टी इमामगंज निवासी अबू आमिर की छ साल की बेटी आतेका सईद ने पहला रोज़ा पूरा किया।
मुहल्ला डोमनपुरा निवासी जमशेद किराना के पुत्र अख़लाक़ जमशेद व डोमनपुरा फैज़ी गेट निवासी मोहम्मद इब्राहिम ने भी छोटी सी उम्र में भूख प्यास की परवाह किए बिना अपना रोज़ा पूरा किया।
