मऊ के बलिया मोड़ स्थित डॉ भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए कबड्डी और क्रिकेट का फिजिकल टेस्ट व स्किल टेस्ट का ट्रायल लिया गया जिसमें 12 वर्ष से 15 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया फिजिकल में 800 मीटर, 10 मीटर शटल रनिंग, 100 मीटर स्प्रिंट, ब्रॉड जंप, दो किलोग्राम का मेडिसिन बॉल थ्रो करा कर फिजिकल टेस्ट लिया गया वही क्रिकेट की बात करें तो स्किल टेस्ट बैटिंग में बैटिंग स्टाइल,बैटिंग ग्रिप, फ्रंट फुट ,बैक फुट डिफेंस ड्राइव ,स्टांस व बोलिंग में रनअप, बोलिंग एक्शन, फ़ॉलोथ्रू का टेस्ट लिया गया क्रिकेट में प्रतिभागियों की संख्या 25 व कबड्डी में 13 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री मुकेश शबरवाल जी , आकांक्षा यादव(महिला कोच) सुंदरम दुबे (कोच),अनुभव सिंह(फिजिकल कोच) ने खिलाड़ियों के फिजिकल व स्किल को बारीकियों से देखा। क्रीड़ा अधिकारी श्री मुकेश शबरवाल जी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तर पर फिजिकल स्किल टेस्ट 24 अप्रैल को आजमगढ़ में होगा
वही कबड्डी के खिलाड़ियों का ट्रायल 19 तारीख को पुनः डॉ भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में होगा।

जनपद स्तरीय आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों के लिए खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट व स्किल टेस्ट ट्रायल हुआ संपन्न
Posted
in
by
Tags: