मऊ।(25 अप्रैल 2021) जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। आज मिले कोरोना पॉजिटिव केस में पिछले सभी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट से सबसे अधिक है।
आज रविवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में 277 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1529 पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि 738 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें 101 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं आरटीपीसीआर की 500 जांच रिपोर्ट में 167 नए मरीज मिले हैं। सीएमओ का कहना है कि नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 5386 पहुंच गई है। इसमें 3814 मरीज रिकवर हो चुके है। 43 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल एक्टिव कोरोना पाज़िटीव 1529 मरीजों में से 1213 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है। जबकि कुल एक्टिव कन्टेनमेन्ट जोन की संख्या 328 है।

मऊ में टूटे कोरोना पॉजिटिव के सभी रिकार्ड, आज मिले सबसे अधिक पाज़िटीव केस
Posted
in
by
Tags: