ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर बिजली विभाग के मोबाइल सचल दस्ते को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना, बिजली समस्या का तुरंत होगा समाधान

मऊ- श्री एस०के० सरोज, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल, मऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि आज दिनांक 26.04.2022 को श्री ए०के० शर्मा, मा० ऊर्जामन्त्री उ०प्र० सरकार के द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में सचल अनुरक्षण गैंग के मोबाईल वैन का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह जनपद मऊ तथा इं० शेष कुमार बघेल, निदेशक (कार्मिक प्रबन्धन एवं प्रशासन), पूर्वान्चल विद्युत वितरण निगम लि०, वाराणसी द्वारा किया गया, जिसमें इं० एस०के० सरोज, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल, मऊ, इं० गुलाब, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, मऊ, इं० दिग्विजय सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय, मऊ एवं समस्त उपखण्ड अधिकारी उपस्थित रहे।

उक्त विद्युत सचल अनुरक्षण गैंग 24×7 (24:00 घन्टे) कार्यरत रहेगा, अनुरक्षण गैंग के पास समुचित अनुरक्षण सामग्री सहित यथा- दान्सफार्मर आयल, वायर, लग्स एवं सम्बन्धित टी० एण्ड पी० भी उपलब्ध रहेगी। जनपद में एक कन्ट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 0547-2228466 है, जैसे ही कन्ट्रोल रूम मे विद्युत व्यवधान सम्बन्धित शिकायत प्राप्त होगी, सचल अनुरक्षण गैंग के द्वारा उसे तत्काल ठीक कराया जाना सुनिश्चत किया जायेगा।


Posted

in

by

Tags: