मऊ शहर कोतवाली में आज जुमेरात 28-04-2022 को सिटी मजिस्ट्रेट श्री त्रिभुवन नाथ व सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के निर्देश पर मौलानाओं, मुतवल्लीयों, धर्मगुरुओं की लाउडस्पीकर बजाने को लेकर एक बैठक हुई बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया की सभी मस्जिदों और मंदिरों में लाउडस्पीकर की आवाज कम कर लें और ईद के बाद परमीशन लेकर ही लाउडस्पीकर बजाएं उन्होंने बताया की बहुत तेज आवाज बजाने से ध्वनि प्रदूषण होता हैं मुख्य रूप से नपा अध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब पालकी , पुर्व चेयरमैन अरशद जमाल मौलाना खुर्शीद मिफ्ताही , मौलाना इफ्तेखार और मस्जिदों , मदरसों, मन्दिरों के धर्म गुरुओं , कोतवाली प्रभारी, सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर मामले को लेकर धर्मगुरुओं के साथ कोतवाली में हुई बैठक
Posted
in
by
Tags: