न्यायालयों के आदेशों के अनुपालन में आज कुल 14 लंबित मामलों का हुआ निस्तारण

मऊ – जिला अधिकारी अरुण कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आज उपजिलाधिकारी न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों में से कुल 14 आदेशों का मौके पर अनुपालन कराया गया। इस प्रकार मात्र 2 दिनों में ही कुल लंबित 317 मामलों में से 39 मामलों का मौके पर निस्तारण हो चुका है। ज्ञातव्य है कि दिनांक 27 को कुल 25 मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया था। आज निस्तारित हुए मामलों का विवरण निम्न है। तहसील सदर से – ग्राम इमलियाडीह से श्री राम आदि बनाम गांव सभा, ग्राम खरगजेपुर से अलीजान बनाम बलिराम, रेवरीडी
से कन्हैया बनाम बनारसी।(कुल 3 मामले)। मोहम्मदाबाद गोहना से- ग्राम चक भूपतपुर उर्फ सुतरही से श्याम बली बनाम गांव सभा, शमशाबाद से मनसा देवी बनाम हरिचंद्र , खड़गिलिया से अंकित कुमार बनाम नंदलाल ,रसूलपुर से शिवधन बनाम रामवृक्ष ,सोनीसा से रजवंती बनाम कन्हाई ।(कुल 5 मामले)।तहसील घोसी से- ग्राम कुचेहरा से लालता बनाम ग्राम पंचायत, ग्राम शाहपुर से अभिमन्यु बनाम रामाधार, ग्राम धनौली रामपुर से रविंद्र नाथ बनाम सरकार ,ग्राम हाजीपुर से विनोद कुमार बनाम गांव सभा ,ग्राम टेसूपार से मुख लाल बनाम ग्राम पंचायत,ग्राम हाजीपुर पट्टी से चंद देव बनाम सरकार।(कुल 6 मामले) ।तहसील मधुबन से किसी भी मामले का आज निस्तारण नहीं हो पाया। इस प्रकार आज कुल 14 लंबित मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया।


Posted

in

by

Tags: