भारतीय जनता पार्टी जनपद मऊ का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

मऊ- भारतीय जनता पार्टी जनपद मऊ का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ।
तीसरे दिन के प्रथम सत्र को जिले के प्रभारी सहजानंद राय ने केंद्र सरकार की योजनाओं और हमारे प्रदेश पर प्रकाश डाला तथा उसकी विस्तृत चर्चा की।
दूसरे सत्र को जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

          तीसरे व अंतिम सत्र को सांसद हरीश द्विवेदी ने संबोधित करते हुए भारत के वैश्विक परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी जीवंत कार्यकर्ताओं की पार्टी है। स्थापना काल से अब तक भाजपा एक  को लेकर कार्य कर रही है और वह उद्देश्य है राष्ट्रीय हित प्रथम । हमारी पार्टी का उदय ही राष्ट्रवाद के मुद्दे पर हुआ।
           हमारी पार्टी के संस्थापक सदस्य डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश हित को सर्वोपरि मानते हुए उस समय जनसंघ की स्थापना की। जब जब देश पर संकट आया तब तब भाजपा के कार्यकर्ता देश के साथ खड़े नजर आए। कश्मीर के परमिट सिस्टम के खिलाफ,एक देश में दो विधान दो निशान दो प्रधान के खिलाफ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। गिरफ्तारी के बाद डा0 मुखर्जी जी की रहसमई मृत्यु हो गई। कश्मीर में अलगाववादियों की धमकी के बाद भी कभी नरेंद्र मोदी जी ने देश को एकता का संदेश देने के लिए लाल चौक पर तिरंगा फहराया। आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अनेकों कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई लेकिन फिर भी भाजपा के कार्यकर्ता अपने पथ से नहीं डिगे।
           हमारा नेतृत्व जो घोषणा करता है उसे पूरा भी करता है, जिसको कभी विपक्ष की राजनैतिक पार्टियां असंभव मानती थी उसे भाजपा की सरकार ने कर दिखाया। धारा 370 हटाना हो या श्री राम मंदिर बनवाने का प्रकरण, परमाणु परीक्षण, चीन और पाकिस्तान को उसीकी भाषा में जवाब दिया गया, पूरे विश्व की राजनीति का केंद्र भारत हो गया है। अमेरिका हो या रूस दोनो देशों के खेमेबंदी से बाहर होकर भी भारत ने दोनो को साध लिया है। यह आज के कुशल नेतृत्व की ही देन है। वर्तमान में विश्व के राजनैतिक परिदृश्य में भारत ध्रुव तारे की तरह चमक रहा है। देश के अंदर जितनी वृहद जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है उससे देश के पात्र नागरिक तो लाभान्वित हो ही रहे है साथ में पूरी दुनिया के लिए यह योजनाएं एक आदर्श भी प्रस्तुत कर रही हैं।
                विश्व गुरु बनने के लिए भारत ने कदम आगे बढ़ा दिया है इसकी पृष्ठभूमि तैयार हो चुकी है। प्रधानमंत्री जी ने कहा है की हिंदुस्तान का प्रत्येक नागरिक एक कदम भी आगे बढ़ाएगा तो पूरा हिंदुस्तान 135 करोड़ कदम आगे बढ़ जाएगा। दुनिया के किसी हिस्से में अगर विपत्ति आती है तो वहा पर भारत सरकार सबसे पहले खड़ी नजर आती है। जब कहीं युद्ध होता है तो वहां अपने देश के साथ ही विदेशी नागरिकों के लिए भी संकट मोचन की भूमिका भारत सरकार खड़ी मिलती है। देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की शान का लोहा आज पूरा संसार मान रहा है, युद्ध क्षेत्र में फसे पाकिस्तान और चीन के नागरिकों को भी तिरंगे की शरण लेकर अपनी जान बचानी पड़ रही है। आज का भारत अपने देश के लोगों को दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण करके लाभान्वित तो करता ही है साथ ही में दुनिया के कोने कोने में वैक्सिन मास्क तथा अंत जीवन के लिए उपयोगी दवाएं उपलब्ध करवाया।

इस अवसर पर अरिजित सिंह,हरिनारायण राजभर,विजय राजभर,अशोक सिंह,मनोज राय,संगीता द्विवेदी,संजय पाण्डेय,नूपुर अग्रवाल,ज्योति सिंह,रामाश्रय मौर्य,आनंद प्रताप सिंह,अनिल श्रीवास्तव,राकेश तिवारी,सत्यमित्र सिंह,मयंक मद्धेशिया,राघवेंद्र शर्मा,अंजनी सिंह,इंद्रदेव प्रसाद,सचिंद्र सिंह,विनोद वर्मा,यादवेंद्र सिंह,सुनील यादव,पुनीत यादव,मनीष मद्धेशिया,रामप्रवेश राजभर,सुब्बाराव भारती,सुधीर सोनकर,कृष्ण कान्त राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Posted

in

by

Tags: