ईद की पूर्व संध्या पर बाजारों में दिखी रौनक, जमकर हुयी खरीदारी

मऊ: आज सोमवार को बाजारों में लोगों ने अपनी साम‌र्थ्य के अनुसार जमकर खरीदारी की। मऊ सदर चौक समेत जनपद के विभन्न क्षेत्रों के बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल देखने को मिली, हालांकि खरीदारी लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन मंगलवार को ईद होने के कारण रमजान के अंतिम दिन खरीदारी की बात ही कुछ अलग रही। रमजान का पाक महीना लोगों में खुशियां लेकर आया। पूरे माह भर रोजा रखकर अकीदतमंदों ने खुदा की इबादत के साथ दिन बिताए। इफ्तार पार्टियों का भी आयोजन हुआ, जिसमें हर धर्म व जाति के लोगों ने शिरकत कर आपसी भाईचारे का पैगाम दिया। इस दौरान मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भोर में सहरी से लेकर शाम को अफ्तार और रात तक रौनक रही। रमजान के करीब आधा महीना बीतने के साथ ही ईद की तैयारियों में लोग जुट गए थे। कपड़े, टोपी, घरों में डेकोरेशन के अलावा आदि की खरीदारी शुरू हो गई थी। इसके मद्देनजर बाजारों में रौनक और भी बढ़ गई। ईद की पूर्व संध्या पर देर शाम तक सदर चौक समेत मिर्ज़ाहादीपुरा, सिंधी कालोनी, सहादतपुरा आदि इलाके के बाजारों में रौनक रही। ¨सेवई, खोवा, मिठाई, रेडीमेड गारर्मेंट्स, सौंदर्य प्रसाधन आदि सामानों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। लोगों ने अपनी हैसियत के अनुसार खरीदारी की, हालांकि महंगाई का भी असर दिखा।


Posted

in

by

Tags: