कोरोना रिटर्न:24 घंटे में रिकॉर्ड 3.53 लाख के पार नए कोरोना के मरीज, एक्टिव केस 28 लाख के पार

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। प्रतिदिन कोरोना के नए मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। लगातार बढ़ते मरीजों के चलते स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.53 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 2812 से ज्यादा लोगों की संक्रमण से जान चली गई। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले नए कोरोना मरीज और कोविड से होने वाली मौतों की सबसे अधिक संख्या है।देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के चलते सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगह श्मशान घाट पर जगह नहीं होने के चलते पार्कों में शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।


Posted

in

by

Tags: