मऊ – जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आज भी जनपद के समस्त नगर पंचायतों एवं नगर पालिका क्षेत्र में बृहद सफाई अभियान चलाया गया। इसके क्रम में आज नगर पंचायत मधुबन में चन्दनपट्टी, उसुरी, 10 पाती सहित अन्य स्थल पर। नगर पंचायत चिरैयाकोट में यूसूफाबाद, मानाजीत,सोहबत, वलीनगर सहित अन्य स्थल पर। नगर पंचायत घोसी के विभिन्न स्थल पर। नगर पंचायत मु0बाद गोहना के बरईपुर ट्रांसफार्मर के पास, भुईलपुर, कायस्थटोला, सैदपुर मेन मार्केट, गोलवारटोला सहित अन्य स्थल पर। नगर पंचायत वलीदपुर में मोहिउद्दीनपुर, वलीदपुर सहित अन्य स्थल पर। नगर पंचायत अदरी में मोहल्ला बाग अदरी, मझवारा सहित अन्य स्थल पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
इसी तरह नगर पालिका परिषद मऊ नाथ भंजन के नोमानी इंटर कालेज के पास, निजामुद्दीनपुरा, खीरीबाग, इमिलिया सहित अन्य स्थल, नगर पालिका कुर्थीजाफरपुर के पूराघाट नई बस्ती, बालुवा सहित क्षेत्र के कई स्थानों पर बृहद सफाई अभियान चलाया गया।
जिलाधिकारी ने बताया की इस अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त नगर पंचायत एवं नगर पालिका क्षेत्रों में सफाई की जाएगी।इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यक्रम लगातार अगले 15 दिनों तक चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी के निर्देश पर समस्त नगर पंचायतों एवं नगरपालिका में चला बृहद सफाई अभियान
Posted
in
by
Tags: