मऊ- प्रदेश के युवाओं को तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत निशुल्क टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण किया जाना है, जिसके तहत कल 13 मई 2022 को डीसीएसके पीजी कालेज मऊ में एमए, एमएससी अन्तिम वर्ष के समस्त छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया जाना है जिसके लिए उन्हें बैठने की अलग व्यवस्था की गयी है। यह जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डॉ मो.ज़्याउल्लाह ने बताया कि इस व्यवस्था में एमएससी फाइनल के समस्त छात्र क्रम संख्या एक से 22 तक कान्फ्रेंस हाल में बैठेंगे, कमरा संख्या 31 में क्रम संख्या 1 से 50 तक वाले ऐसे छात्र बैठेंगे जिनके नाम का प्रथम दो अक्षर Ab से Ar तक होगा, ठीक इसी प्रकार कक्ष संख्या 31 में Ar से Km तक नाम वाले क्रम संख्या 51 से 101 तक बैठेंगे, कक्ष संख्या 33 में Km से Os तक नाम वाले क्रम संख्या 102 से 152 तक बैठेंगे, कक्ष संख्या 34 में Pa से Ri तक नाम वाले क्रम संख्या 153 से 204 तक बैठेंगे, कक्ष संख्या 35 में Ri से So तक क्रम संख्या 205 से 256 तक, कक्ष संख्या 36 में Su से Zo तक क्रम संख्या 257 से 284 तक के छात्र बैठेंगे।
कालेज प्राचार्य डॉ शर्वेश पाण्डेय ने बताया कि समस्त चयनित छात्र उपरोक्त क्रम के अनुसार ही अपने-अपने कमरों में बैठेंगे, जिन छात्रों को टैबलेट/स्मार्टफ़ोन मिलना है वह सभी छात्र आधार कार्ड की मूल प्रति व छाया प्रति, फीस रसीद व कालेज का परिचय पत्र अपने साथ अवश्य ले कर आएंगे, जिनके पास ये उपरोक्त प्रमाण पत्र नहीं होंगे उन्हें टैबलेट /स्मार्टफ़ोन नहीं दिया जाएगा।

डीसीएसके पीजी कालेज में कल एमए, एमएससी फाइनल के छात्रों को बंटेगा टैबलेट, यहां देखें बैठक व्यवस्था और साथ ले जाने वाले आवश्यक प्रमाण पत्र
Posted
in
by
Tags: