महिला एच्छिक ब्यूरो के प्रयास से तीन दंपति साथ-साथ रहने को हुए राजी, 22 में से 05 मामलों का हुआ निस्तारण

मऊ – आज दिनांक 15.05.2022 को पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में पुलिस लाइन मऊ में महिला एच्छिक ब्यूरों की बैठक हुयी। इस दौरान बैठक में कुल 22 मामलें पेश हुये जिनमें महिला एच्छिक ब्यूरों के सदस्यों के प्रयास से अंजलि पत्नी गोपाल चौहान, वन्दना यादव पत्नी नागेन्द्र तथा गुड्डी पत्नी धर्मराज द्वारा आपसी मतभेद भुलाकर खुशी से एक साथ रहने हो राजी हो गयें। सिन्धु और अमिताभ, साकिब और तहमीना खातुन की फाइल को बन्द किया गया तथा अन्य मामलों में अगली तारीख 05.06.2022 दी गयी। महिला एच्छिक ब्यूरों के सदस्यों में श्री सर्वेश दुबे, अर्चना उपाध्याय, महिला आरक्षी सोनी सिंह तथा संजना वर्मा ने सहयोग दिया।


Posted

in

by

Tags: