डॉ0 न्याज अध्यक्ष व डॉ0राशेदुल खैर कम्बाइंड मेडिकल प्रेक्टिशनर एसोसिएशन के सचिव निर्वाचित

होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ0 मो0शाहिद तनवीर बनाएं गए मीडिया प्रभारी

कोपागंज/मऊ :कम्बाइंड मेडिकल प्रेक्टिशनर एसोसिएशन ने एक बैठक फेमिली केयर क्लीनिक कोपागंज पर आयोजित कर कार्यकारणी का चुनाव किया।जिसमें सर्वसम्मति से डॉक्टर न्याज अहमद अध्यक्ष, डॉक्टर अजीत यादव उपाध्यक्ष, डॉ0राशेदुल खैर को सचिव , सँयुक्त सचिव डॉ कमरुजमा, तथा डॉक्टर मो0 शाहिद तनवीर को मीडिया प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष डॉ0सादिक को चुना गया।साथ ही कार्यकारणी के संचालन हेत डॉक्टर वसीउल्लाह, ,डॉ0राशिद जमाल,डॉ0अख्तर हाशमी अब्दुल गनी, डॉ रिजवान को संरक्षक चुना गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ0 न्याज अहमद ने कहा कि एसोसिएशन की मजबूती हेतु सभी चिकित्सक जी जान से जुड़कर सहयोग करें,साथ ही दिन दुःखियों के सेवा हेतु सदैव तत्पर रहें।
बैठक की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ0मो0शाहिद तनवीर ने कहा कि हमारा एसोसिएशन गरीबों एवं दिन दुःखियों के इलाज के लिए समर्पित है, हम सभी कम पैसे में बीमारियों के इलाज के साथ लोगों को बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक भी करते हैं।।इस अवसर पर प्रमुख रूप डॉ0जमिलुर्रह्मान, डॉ0फैकुजमा,डॉ0मकसूद,,डॉ0सोहैल अंसारी,डॉ0सोहैल लारी,डॉ0इसरार, डॉ0अबुलैस, डॉ0इसरार,डॉ0उस्मान अजहर,डॉ0एहसान,डॉ0इफ्तेखार,डॉ0सहजाद,डॉ0रेहान, डॉ0खालिद,डॉ0खलीकुज्मा,डॉ0 खालिद,डॉ0कलीमुल्ला,डॉ0 फहीम सहित विभिन्न लोग उपस्थित रहें।


Posted

in

by

Tags: