मऊ – मा० सदस्य उ०प्र० राज्य महिला आयोग श्रीमती अर्चना की अध्यक्षता में उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं महिलाओं संबन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजना का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिलाओं उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु राजकीय गेस्ट हाउस मऊ में जागरूकता शिविर / जनसुनवाई चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें शिकायकर्ता पार्वती निवासी नसीराबाद खुर्द रतनपुरा थाना हलधरपुर मऊ। सुशीला देवी निवासी खण्डेरायपुर थाना रानीपुर मऊ। सना परवीन निवासी मानिकपुर असना घोसी थाना घोसी मऊ। सरीता निवासी मूंगेसर परदहा थाना सरायलखन्सी मऊ। धनरी निवासी सरायगनी घोसी थाना घोसी मऊ। माया देवी निवासी ग्राम घुटमा करहा मुहम्मदाबाद गोहना थाना रानीपुर मऊ। रीना राय निवासी ग्रा० देवकली थाना कोपागंज मऊ। कुसुम देवी निवीस ग्रा० रेवरीडीह थाना कोपागंज मऊ। प्रतिमा सिंह निवासी ग्रा० सरसेना थाना चिरैयाकोट मऊ। ममता चौहान निवासी ग्रा० चलिसवां थाना मुहम्मदाबाद गोहना मऊ द्वारा अपनी-अपनी शिकायत की गयी।


श्रीमती अर्चना मा० सदस्य, राज्य महिला आयोग के द्वारा बताया गया कि महिलाओं को स्वालम्बन बनाने के लिए सरकार सी योजनाओं को संचालित किया गया है जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष तथा दिव्यांगजन से शादी, सामूहिक विवाह और आई०सी०डी०एस० विभाग के अन्तर्गत आंगनबाडी योजना जो गांव तक पहुँच कर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाना एवं ग्राम पंचायत स्तर तक सरकार की जो भी योजना है शतप्रतिशत जमीनी स्तर तक पहुँचाने का निर्देश दिया गया। मा० सदस्य द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा भी की गयी।
श्रीमती अर्चना मा० सदस्य उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया महिला वार्डों की साफ-सफाई हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका को निर्देशित किया गया। वन स्टाप सेन्टर मऊ का निरीक्षण किया गया है निरीक्षण के समय सभी व्यवस्था पूर्ण पायी गयी तथा प्राप्त शिकायत पत्रों को संबंधित थाने को जांच एवं निस्तारण हेतु दे दिया गया।
उक्त बैठक में राम सिंह वर्मा मुख्य विकास अधिकारी, हेमन्त चौधरी उपजिलाधिकारी सदर मऊ, कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, समर बहादुर सरोज जिला प्रोबेशन अधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार जिला बेसिक कार्यालय, श्रीमती कंचन तिवारी सदस्य बाल कल्याण समिति, श्रीमती रेनू पाण्डेय विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, कल्पना मिश्रा महिला थाना, अनीता सिंह सदस्य बाल कल्याण समिति, बृजेश सिंह पैनल अधिवक्ता, सौरभ राय पैनल अधिवक्ता, रश्मि अग्रवाल पैनल अधिवक्ता, अभिमन्यु सिंह मुख्य आरक्षी, आभा त्रिपाठी सहायक अध्यापक, छवि सिंह राष्ट्रय युवा शक्ति संगठन, रीना वर्मा आंगनबाड़ी कार्यकत्री, अन्नू भारती आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कौशिल्या यादव आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कंचन पाण्डेय आंगनबाड़ी कार्यकत्री, अंशु यादव आशा, विजय लक्ष्मी एम०एस०, संध्या राय आंगनबाड़ी कार्यकत्री, संगीता सैनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, अर्चना राय महिला कल्याण अधिकारी महिला शक्ति केन्द्र, पूनम यादव म०काo. अनीता यादव सहायक अध्यापक, रेशमी, अनीता चौरसिया सामाजिक कार्यकर्ता जिला बाल संरक्षण इकाई, रवि यादव आऊटरिच कार्यकर्ता जिला बाल संरक्षण इकाई, रितेश चौरसिया आऊटरिच कार्यकर्ता जिला बाल संरक्षण इकाई, विनोद कुमार यादव कनिष्ठ सहायक जिला समाज कल्याण कार्यालय, राम करन राम चतुर्थ श्रेणी जिला समाज कल्याण कार्यालय, सुनील कुमार सिंह चतुर्थ श्रेणी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय, कृतिका राय जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र, राखी राय जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र, दिलीप सिंह आंकड़ा विश्लेषक जिला बाल संरक्षण इकाई, संजय यादव कनिष्ठ सहायक जिला प्रोबेशन कार्यालय, विनोद सिंह एस०आई० कोतवाली नगर, रोहित यादव कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर, उपस्थित रहे।
