जिला अधिकारी मऊ की फोटो डी0पी0पर लगा कर जनपदीय अधिकारियों से व्हाट्सएप पर चैट एवं धन की मांग करने वाले अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मऊ – आज जिला प्रशासन द्वारा थाना कोतवाली मऊ में अज्ञात के खिलाफ एफ0आई0 आर0 दर्ज कराई गई। यह अज्ञात व्यक्ति व्हाट्सएप नंबर 7014279601 के द्वारा अपनी डी0पी0 पर जिलाधिकारी मऊ का फोटो लगाकर व्हाट्सएप से जनपदीय अधिकारियों से चैट कर धन की मांग करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करता था। यह बात संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ एवं उस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ़ जो मोबाइल नंबर 70142 79601 के द्वारा व्हाट्सएप चलाता है एवं अपने कृत्य से जिला अधिकारी मऊ की व्यक्तिगत पद एवं प्रतिष्ठा को धुमिल कर रहा था, उसके इस अनैतिक कृत्य के लिए एवं उसे कठोर सजा दिलाने के लिए थाना कोतवाली मऊ में आज एफ0 आई0 आर0दर्ज कराई गई ।एफ0आई0आर0के साथ इस व्हाट्सएप नंबर से किए गए चैट की स्क्रीन शॉट की छाया प्रति भी थाना कोतवाली मऊ में प्रस्तुत की गई।


Posted

in

by

Tags: