राशन कार्ड समस्या को लेकर डीएम से मिले सभासद अल्तमश अंसारी, सौंपा पत्रक

मऊ – उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार अपात्र लोग जिन्होंने राशन कार्ड बनवा लिया है वह अपना राशन कार्ड विभाग को सरेंडर करना चाह रहे हैं जबकि जन सेवा केन्द्रों और लोकवाणी केन्द्रों पर ऐसी व्यवस्था पूर्व से ही है कि लोग अपने आवेदन को ऑनलाइन समर्पण कर सकते हैं परन्तु पोर्टल का यह ऑप्शन कार्य नहीं कर रहा है जिसके लिए आज जिलाधिकारी मऊ से मिलकर सभासद अल्तमश अंसारी ने पत्रक देते हुए कहा कि जनहित में उपरोक्त ऑनलाइन सुविधा बहाल की जाए जिससे जनपद के कोने कोने से लोगों को अपना नाम कटवाने में सुविधा होगी वहीं दूसरी तरफ ज़िला पूर्ति विभाग के कर्मचारियों पर बोझ कम पड़ेगा, दलालों का धंधा बन्द होगा और लोगों को विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, वहीं इन्होंने कहा कि अनेकों आवेदन विभाग में लोग जमा किए हैं और कोई रिसीविंग व्यवस्था ना होने से लोग चिन्तित भी हैं कि आखिर दस-बारह दिन हुआ आवेदन जमा किए आखिर मेरा कार्य कब होगा ना जाने मेरा आवेदन विभाग से कहीं खो तो नहीं गया, इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए अल्तमश अंसारी ने जिला पूर्ति अधिकारी मऊ से भी मिलकर राशन कार्ड आवेदन करने वालों, समर्पण करने वालों और यूनिट बढ़ाने/ काटने वाले सभी प्रकार के आवेदन पत्रों की प्राप्ति रसीद दिए जाने का अनुरोध किया, जिस पर तत्काल प्रभाव से DSO मऊ ने पूर्ति निरीक्षक को ये निर्देश दिया कि एक बाबू को इस ड्यूटी पर लगाया जाए ताकि सभी आवेदकों को रिसीविंग दी जाए।
सभासद अल्तमश अंसारी ने बताया कि इन्होंने अपने वार्ड के 43 विभिन्न प्रकार के आवेदन पत्रों को जमा किया और आवश्यकतानुसार रिसीविंग भी प्राप्त की।
इन्होंने आम जनमानस से भी अपील कि है कि सभी लोग अपने अपने आवेदन अपनी आवश्यकतानुसार प्रार्थना पत्र बनाकर उसके साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी और ऑनलाइन राशन कार्ड की प्रति / आवेदन की प्रति लगाकर जमा करें और प्रार्थनापत्र की छायाप्रति पर रिसीविंग प्राप्त कर लें ।
इन्होंने बताया कि आम जनता में राशन कार्ड को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है जिस पर श्री साजिद शिकोह इंस्पेक्टर और RO ने बताया कि मध्यम वर्गीय और गरीब लोग ना डरें उनके साथ कोई कार्यवाही नहीं होगी यह आदेश सिर्फ अपात्रों के लिए है।


Posted

in

by

Tags: