अन्तरजनपदीय जोनल पुलिस हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में वाराणसी कमिश्नरेट 3-0 से विजयी

मऊ – आज डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम मऊ में दो दिवसीय चलने वाले वाराणसी जोन के अन्तरजनपदीय जोनल पुलिस हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ श्री अखिलेश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा किया गया जो जनपद वाराणसी कमिश्नरेट व मिर्जापुर के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी कमिश्नरेट 3-0 से विजयी हुआ। इस दौरान महोदय द्वारा सम्बोधित किया गया विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत करते हुये समस्त टीमों को शुभकामनायें दी गई एवं प्रतियोगिता का समापन किया गया। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले द्वारा अपने सम्बोधन में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री धनन्जय मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक श्री रमाकांत पाण्डेय, समस्त जनपदों की टीम सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: