स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गयी

स्वर्गीय राजीव गांधी युवा सोच के अनमोल रतन:इंतखाब आलम

मऊ: जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय बुनकर कॉलोनी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पुण्य तिथि (शहीद दिवस) को धूमधाम से मनाया गया कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी सूचना क्रांति एवं पंचायती राज के जनक थे स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी ने युवा भारत का सपना देख कर उन्हें सच करने के लिए अपना योगदान दिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी युवा सोच के अनमोल प्रधानमंत्री थे जिन्होंने युवाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य करते हुए युवाओं के अधिकार में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की उनकी सोच युवाओं को आगे लाकर नया भारत का निर्माण करना था उन्होंने देश के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जो इतिहास के पन्ने में आज भी स्वर्णिम अक्षर से अंकित है
शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी किसान मजदूर तथा महिला शक्ति करण के साथ साथ युवा तथा छात्रों के विकास के लिए अनमोल कदम उठाते हुए उनके सपनों के भारत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई परंतु असमय उनकी मृत्यु होने के कारण देश और उनके सपनों का भारत नहीं बन सका तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेता एवं गांधी परिवार से जुड़े रहे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय गणेश शंकर पांडे जी की अकस्मात मृत्यु पर कार्यालय पर ही दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव मधुसूदन त्रिपाठी, नजीर अहमद, पिछड़ी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर, मनोज गिहार, रामकरण यादव, उदय प्रताप राय,उमा शंकर सिंह, राजकुमार राय, कैलाश चौहान,रामचंद्र राय, पूजा राय, अरविंद राय, रमन पांडे, मीना भारती, वीरेंद्र कुशवाहा, सुहैल नुमानी, नागेंद्र पांडे, अनुराग सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, रामनरेश राम, राधे श्याम सिंह, बबलू खान, बिनोद कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags: