मऊ – निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे रोजगार मेलों की श्रृंखला में दिनांक-28.05.2022 को प्रातः 10.30 बजे जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के कम्पनियों में सेवायोजित करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मऊ के संयुक्त तत्वधान में आई०टी०आई कैम्पस सहातपुरा मऊ में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में स्किल सोर्स लर्निगं एण्ड टेक्नोलोजी प्रा०लि०, कुल रिक्ति 400, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल / इण्टरमीडिएट, वेतन रू0-11000, कार्य करने का स्थान गुजरात ( Fully sponsor by Suzuki motors group), राजकीय प्रा० आई०टी०आई०, कुल रिक्ति 50, शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा, वेतन रू0-13000, कार्य करने का स्थान झगरिया गुजरात, ब्राइट फ्यूचर आरगैनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा०लि०, कुल रिक्ति 29, शैक्षिक योग्यता स्नातक, बेतन रू0 – 15000, कार्य करने का स्थान मऊ, होलीहर्ब्स प्रा0लि०, कुल रिक्ति 40, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, वेतन रू०-8000 कार्य करने का स्थान वाराणसी। गोल्डमाइन्स इंण्डिया ग्रुप प्रा०लि०, कुल रिक्ति 50, शैक्षिक योग्यता स्नातक, वेतन रू0 10000, कार्य करने का स्थान जनपद मऊ, एस० आर० वी0 इण्स्ट्रीयल एण्ड हास्पिटैलिटी सिर्विसेस, कुल रिक्ति 50, वेतन 10500, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट, कार्य करने का स्थान ललितपुर सोनभद्र । रोजगार मेले में जनपद के अभ्यर्थियों द्वारा अपनी सेवायोजन पोर्टल की आई०डी० पासवर्ड से ऑनलाईन आवेदन के माध्यम से रोजगार मेले में प्रतिभाग किया जाना है। ऐसे अभ्यर्थी जो पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है वे विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जॉबसीकर का आई०डी० पासवर्ड बनाकर पंजीकरण करने के पश्चात रोजगार मेले में आवेदन कर प्रतिभाग करेगें। किसी भी दशा में अभ्यर्थी ऑफलाईन रोजगार मेले मे प्रतिभाग नहीं कर पायेगें। विषेश जानकारी हेतु कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। उक्त कार्य हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मऊ के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन 28 मई को
Posted
in
by
Tags: