गाज़ीपुर तिराहा से सदर अस्पताल तक सड़क किनारे पटरियों से हटाया गया अतिक्रमण

आज दिनांक 23.05.2022 को सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत गाजीपुर तिराहा से सदर अस्पताल मऊ तक सड़क के किनारे के अतिक्रमण को हटाकर सड़क के दोनो तरफ की पटरियो को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, इसके अतिरिक्त यातायात नियमों से जागरूक करने हेतु लगभग 150 पम्पलेट यात्रियो एवं वाहन चालको को बाटे गये, अतिक्रमण हटाये जाने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर श्री धनन्जय मिश्र, प्रभारी यातायात एवं नगर पालिका के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे, साथ ही बिना हेल्मेट, सीट बेल्ट, गलत ढंग से वाहन पार्क, गति सीमा का उल्लघ्न करने वाले वाहनो, बिना सीट बेल्ट का प्रयोग किये वाहन चालको का। एआरटीओ श्रीमती कहकशा खातून व प्रभारी यातायात द्वारा करीब 85 वाहनो का चालान, 03 बस, 01 मैजिक को सीज किया गया।


Posted

in

by

Tags: