जनपद मऊ में मतदान जारी, देखिए दोपहर 3 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान

जनपद मऊ में मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक हुआ 50.3 प्रतिशत मतदान

मऊ: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के अन्तिम चरण में आज जनपद के कुल 2130 बूथों पर मतदान जारी है ।
सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान में दोपहर 3 बजे तक कुल 50.3 प्रतिशत मतदान हुआ है।
जिसमें विकासखंड परदहां में 51 प्रतिशत, कोपागंज में 54 प्रतिशत, मोहम्मदाबाद गोहाना में 50 प्रतिशत, रानीपुर में 55 प्रतिशत, घोसी में 53 प्रतिशत, रतनपुरा में 48.7 प्रतिशत, बड़रांव में 44 प्रतिशत, फतहपुर मंडाव में 50 प्रतिशत, दोहरीघाट में 47 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। मतदान अभी जारी है।
प्राप्त सूचना के अनुसार कोपागंज ब्लाक के कुतुब पुर में दो एजेंटों के बीच फर्जी वोट को लेकर जमकर मारपीट हुयी है और कपड़े तक फट गए पुलीस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
वहीं मोहम्मदाबाद गोहाना संवाददाता के अनुसार एक बूथ पर दो घंटे देरी से मतदान शूरू हो पाया है, मतदान के देरी से शुरू होने की सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर व्यवस्था सही कर मतदान शूरू कराया।


Posted

in

by

Tags: