जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं पाईप पेयजल योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मऊ – जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में आज कैंप कार्यालय पर जल जीवन मिशन एवं पाईप पेय जल योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शासन के शीर्ष प्राथमिकताओं में से 100 दिन के लक्ष्यों को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने हेतु सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया।
बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि फेज 2 के अंतर्गत कुल 96 ग्राम पंचायतों के लिए पेयजल योजनाएं स्वीकृत हुई है, जिसके सापेक्ष 71 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हुआ है। जिलाधिकारी द्वारा अवशेष 25 योजनाओं पर अधिकतम 10 दिनों के अंदर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन कार्यों में सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त आर0एस0ए0, डी0पी0एम0यू0 द्वारा किए जा रहे कार्यों की लगातार समीक्षा हेतु अधिशासी अभियंता ग्रामीण को निर्देशित किया गया तथा अब तक इन एजेंसियों द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
फर्म द्वारा प्रस्तुत आगणन की जांच हेतु 3 सदस्यीय टीम,जिसमें अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं अधिशासी अभियंता नलकूप की तकनीकी उप समिति द्वारा जांच करने के भी आदेश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम, एल0सी0 इंफ्रास्ट्रक्चर अहमदाबाद के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: